Search

IIM पुल के पास 33KV केबल में आग लगी, इलाके की बिजली बंद

Ranchi: राजधानी रांची के पुंदाग IIM पुल के पास 33 KV केबल मे आग लगने से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो गई है. आग लगने की वजह से पुंदाग, पिस्का मोड़ सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है. बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्माचरियों का दल बिजली की आपूर्ति ठीक करने में लगा हुआ है.
 
जानकारी के मुताबिक पुंदाग IIM के पास 33KV केबल में आग लगने की वजह पुल पर आग जलाने के  बाद उसे नीचे फेंकना है. बिजली विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि सर्दी से बचने के लिए ट्रक आदि के चालकों ने सुबह पुल पर आग जला कर तापी होगी और जाने से पहले उसे पुल से नीचे गिराया होगा. इससे पुल के नीचे गुजर रहे 33KV केबल में आग लग गयी. जिस 33 KV केबल में आग लगी है वह अंडर ग्राउंड केबल का एक हिस्सा है, जिसे पुल के पास से जमीन के ऊपर से आगे ले जाया गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही