Search

 
 
 

गुजरात : पटेल वेलफेयर अस्पताल के कोविड वार्ड में लगी आग, 16 लोगों की मौत

 

Gujrat : भरूच के पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोविड वार्ड में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गयी है. कोरोना केयर वार्ड में अचानक आग लग गयी. आग देखते ही देखते आईसीयू वार्ड तक पहुंच गयी. आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी. आग के चपेट में मरीज आने लगे. जिसके बाद आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करने लगी. लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से 16 लोगों की जान चली गयी.

आग देर रात 12.30 बजे लगी

मिली जानकारी के मुताबिक आग करीब रात के 12.30 बजे लगी. बताया  जा रहा है कि जिस जगह आग लगी, वहीं पर आईसीयू वार्ड था. आग की लपटे इतने तेजी से फैल रही थी. मरीजों को निकालने का समय नहीं मिल पाया. आग की सूचना मिलते  ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. जिसके बाद अस्पताल में फंसे लोगों का बचाव कार्य शुरू कर दिया.

कोविड वार्ड में 49 मरीज भर्ती थे

बताया जा रहा है कि कोविड वार्ड में कुल 49 मरीज भर्ती थे. जिसमें से 24 मरीज आईसीयू में एडमिट थे. अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक आग की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हुई है. बाकि सभी मरीजों को फिलहाल दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही