Search

 
 
 

धनबाद के मुख्य डाकघर में आग, हजारों का नुकसान

 
Dhanbad : मुख्य डाकघर के आधार कार्यालय में आग लगने से 20 अगस्त को अफरातफरी मच गई. आग शॉर्ट सर्किट से लगी. इससे  हजारों रुपए के नुकसान का अंदेशा है. घटना के संबंध में बताया गया है कि मुख्य डाकघर में शॉर्ट सर्किट से कंप्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों  से अचानक धुआं निकलने लगा. कर्मियो ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी. अग्निशमन दल ने लोगों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया. धुआं निकालने के लिए शीशा तोड़ना पड़ा. पोस्ट मास्टर मनोज कुमार साव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. कुछ कंप्यूटर सिस्टम और कागजात जले हैं. नुकसान का आकलन किया जा रहा है. लेकिन, बहुत अधिक नुकसान नहीं है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे. डाकघर के आग बुझाने में लगे थे. फायर ब्रिगेड के लोगों ने सहयोग कर आग पर काबू पा लिया. यह भी पढ़ें : कोयलांचल">https://lagatar.in/dhanbad-less-than-five-percent-funding-in-koylanchal-and-santal/">कोयलांचल

और संताल में पांच प्रतिशत से कम हुई धनरोपनी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही