Search

 
 
 

गोमिया में डीजे साउंड सिस्टम की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

 

Bermo: गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग हजारी मोड़ स्थित एक डीजे साउंड की दुकान में गुरुवार की देर रात आग लग गई. दुकान में डीजे साउंड सिस्टम का सामान रखा था. जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था. इसमें सात से आठ लाख रुपये के नुकसान की आशंका है.

पुलिस को सूचना दी

बताया जाता है कि हजारी मोड़ के काली मंदिर के पास शिवा डीजे साउंड की दुकान में रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. इसमें लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था. पड़ोस के दुकान में सो रहे मथुरा यादव ने कहा कि अचानक धुआं का गंध लगा. नींद खुली तो देखा कि दिलीप यादव के डीजे साउंड की दुकान से धुआं निकल रहा है. पहले खुद से पानी लेकर बुझाने की कोशिश की. आग नहीं बुझी तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी.

18 पीस डीजे बॉक्स था

बताया जाता है कि सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची. ओरिका कंपनी से फायर ब्रिगेड बुलाया. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था. संचालक दिलीप यादव ने कहा कि दुकान में 18 पीस डीजे बॉक्स, 7 पीस डीजे लाइट, 2 पीस स्टेबलाइजर, 2 पीस मशीन, मिक्सर मशीन, फ्लोर लाइट, जेनरल लाइट और केबल सहित स्विच बोर्ड था. बताया कि इसमें लगभग सात से आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही