Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के वेलमार्ट में लगी आग, लाखों का नुकसान

आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया Hazaribagh: शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित वेलमार्ट में अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. अगलगी की वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जब आग लगी उस वक्त कई लोग सामान की खरीदारी कर रहे थे. इसी बीच धुआं उठता देख लोग इधर-उधर भागने लगे. आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन एक ही गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया. मार्ट के मालिक दिलीप कुमार ने इस घटना में लगभग 15 से 18 लाख रुपया के नुकसान होने का अनुमान लगा रहे हैं. समय से दमकल की गाड़ी पहुंच गई, इस कारण बड़ी घटना घटने से बच गई. बता दें कि वेलमार्ट शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है, जहां पर सभी तरह की घरेलू सामग्रियां मिलती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/11rc_m_194_11062023_1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/11rc_m_193_11062023_1-300x173.jpg"

alt="" width="300" height="173" /> इसे भी पढ़ें : गरीब">https://lagatar.in/dabang-rajbalam-gop-engaged-in-grabbing-more-than-1-acre-land-of-poor-tribals-complaint-to-ed/">गरीब

आदिवासियों की 1.08 एकड़ जमीन हड़पने में लगा है दबंग राजबलम गोप, ईडी से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही