Search

 
 
 

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में लगी आग, कई उपकरण जले, उत्पादन प्रभावित

 

फयर ब्रिगेड की टीम ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस एक के टुयर संख्या 17 में 27 अगस्त रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लग गई. आग की लपटों से कई बड़े उपकरण जल गए. इससे प्लांट में उत्पादन प्रभावित हो गया. आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने में बीएसएल के अग्निशमन विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.  घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरातफरी मच गई. वहां कार्यरत मजदूर व कर्मी भाग खड़े हुए. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने घटना की सूचना फायर विभाग को दी. फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि अग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही कई वरीय अधिकारी प्लांट पहुंचे. प्रबंधन आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा है. घटना में टुयर के केबल जल गए हैं. तकनीकी टीम आग से जले उपकरणों को दुरुस्त करने में जुट गई है. संचार प्रमुख ने बताया कि नाइट शिफ्ट आरम्भ होने से पहले तक ब्लास्ट फर्नेस से प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-school-children-made-people-aware-by-participating-in-cyclothon/">गिरिडीह

: साइक्लोथाॅन में भाग लेकर स्कूली बच्चों ने लोगों को किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही