Search

 
 
 

हजारीबाग : टायर और साउंड सिस्टम की दुकान में लगी आग, 50 लाख रुपये का नुकसान

 

Hazaribagh : टायर और साउंड सिस्टम की दुकान में आग लग गई. यह घटना जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित तिलैया रोड में हुई. जहां शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे प्रिंस टायर दुकान और चंदन साउंड दुकान के गोदाम में आग लग गई. जिससे वहां रखे नए टायर जलकर राख हो गए. वहीं, साउंड सिस्टम का सामान भी जल गया.

 करीब 50 लाख का नुकसान का अनुमान

आग लगने की घटना में टायर दुकान में लगभग 40 लाख और चंदन विश्वकर्मा के गोदाम में लगभग 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.आग लगने का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल पाया है.  आंशका जताया जा रहा है कि घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है.

 काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

जानकारी के अनुसार टायर दुकान और साउंड दुकान में रात के करीब एक बजे आग लगी. स्थानीय लोगों ने  बरही एसडीएम को सूचना देते हुए दमकल की व्यवस्था करने की अपील की. एसडीएम ने तुरंत बरही दमकल टीम को सूचित किया और आधे घंटे के अंदर तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक दो कमरे में रखे नए टायर एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया. वहीं, दूसरे कमरे में रखे टायर को जलने से बचा लिया गया. इसी बीच आग चंदन विश्वकर्मा के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें रखा साउंड सिस्टम का सामान जलकर राख हो गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही