Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में बी ब्लॉक में रखे वाहनों में लगी आग, जलकर खाक

Advertisement
Advertisement
Bokaro: बोकारो में सेक्टर 8 बी में रविवार को आग लगने से कई गाड़ियां जल गईं. बताया जाता है कि ब्लॉक संख्या 1349 से 1357 में सीढ़ी के नीचे रखे वाहनों में अचानक आग लग गई. आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना जल्द ही थाने और अग्नि सेवा दल को दिया गया.

तीन बाइक जले

सूचना मिलते ही मौके पर अग्नि सेवा दल पहुंची. कर्मचारियों के सहयोग से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की चपेट में आने से तीन बाइक, दो साइकिल और दो दरवाजे सहित एक ऐसी जलकर खाक हो गया. बताया जाता है कि बीएसएल द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए बोकारो में कई सेक्टरों का निर्माण किया गया था. लेकिन सेक्टरों में रहनेवाले लोगों के लिए गैरेज का निर्माण नहीं किया गया. इससे आवास में रहनेवाले लोगों को अपनी गाड़ियां रखने में परेशानी होती है. इससे आये दिन आग लगने की घटना होती रहती है. इसे भी पढ़ें- भिक्षा">https://lagatar.in/became-pm-who-eats-by-begging-this-is-beauty-of-nehrus-democracy-if-you-get-roti-in-modi-raj-then-it-is-lucky/121166/">भिक्षा

मांगकर खाने वाला पीएम बना, यह नेहरू के लोकतंत्र की खूबसूरती, मोदी राज में रोटी मिल जाये तो खुशनसीबी है : कांग्रेस

इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट पहुंचे

बता दें कि इसके पहले भी आग लगने की घटना घट चुकी है. लेकिन प्रबंधन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वहीं आग की इस घटना से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर खाक हो गई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. वहीं गाड़ियों में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट पहुंचे. उन्होंने कहा की जली गाड़ियों के क्लेम की जांच करने आये हैं. तीन बाइक और दो साइकिल जली है. इसकी रिपोर्ट बनाकर कंपनी को दिया जाएगा. फिर क्लेम निर्धारित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-again-targeted-pm-modi-tweeted-july-is-gone-but-there-is-shortage-of-vaccine/121218/">राहुल

गांधी ने किया पीएम मोदी को टारगेट,  ट्वीट किया,  जुलाई चला गया है,  वैक्सीन की कमी नहीं गयी  
omments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही