Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में आसमान से बरस रही है आग, घरों में भी लोग बेचैन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल में गर्मी का सितम जारी है. झुलसा देने वाली इस गर्मी से दिन के 10 बजे के बाद घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है. सड़क सूनी रहती है, जबकि सरकारी कार्यालयों में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है. बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. इधर गर्मी बढ़ने के साथ ठंडे पेय पदार्थ की डिमांड भी बढ़ गई है. गले में तरावट के लिए लोग डाभ, बेल, गन्ना, मौसमी के जूस व अन्य सॉफ्ट ड्रिंक का जमकर सेवन कर रहे है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार 11 मई को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बंगाल की खाड़ी में मोचा तूफान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. 12 मई को बंगाल की खाड़ी के मध्य रहेगा. 13 मई की शाम तक बांग्लादेश और म्यांमार में प्रवेश कर जाएगा. इस समुद्री तूफान का धनबाद में कोई असर नहीं पड़ेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही