Search

 
 
 

मैथन के सीआईएसएफ फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

 
Maithan (Dhanbad) : डीवीसी मैथन परियोजना के सीआईएसएफ फायर स्टेशन में रविवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में डीवीसी के कार्यकारी निदेशक सह मैथन परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. मौके पर श्री दुबे ने मुंबई बंदरगाह पर वर्ष 1944 को आज के ही दिन एक मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाने में शहीद हुए 66 अग्निशमन जवानों को याद किया. उन्होंने मैथन में पदस्थापित फायर स्टेशन के जवानों के कार्यों की सराहना की. कहा कि आज भी कई स्थानों पर लोग अग्निकांड और इनसे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति सजग नहीं होते हैं. कई स्थानों पर अचानक आग लग जाने की स्थिति में बचाव के संसाधन नहीं जुट पाता, तो कहीं फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले अग्निकांड से काफी नुकसान हो चुका होता है. ऐसे में यदि अग्निशामक दिवस की तर्ज पर समय-समय पर व्यवस्थित तरीके से जागरुकता अभियान चलाए जाएं, तो कई जानों को बचाया जा सकता है. साथ ही आर्थिक नुकसान होने से भी बचाया जा सकता है. इससे पहले श्री दुबे ने सीआईएसएफ जवानों को राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई. सीआईएसएफ के उप कमांडेंट एवं सहायक कमांडेंट ने पुष्प गुच्छ देकर श्री दुबे का स्वागत किया. इसके बाद मुख्य अतिथि श्री दुबे ने अमर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. फिर शहीद जवानों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/there-is-a-huge-shortage-of-top-level-ias-officers-in-the-state/">राज्य

में टॉप लेवल के आइएएस अफसरों की भारी कमी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही