Search

 
 
 

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत, कई गंभीर

 
Tamil Nadu : तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया. इसमें तीन महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कैसे घटी इसकी जानकारी अभी पुलिस को नहीं मिल सकी है. सुबह करीब 10 बजे यह हादसा हुआ. धमाका इतना जोरदार था कि पटाखा यूनिट के पास में स्थित एक होटल की दीवारें भी ढह गई. वहीं आसपास के कई घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है. घटना के तुरंत बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल के लोग मौके पर पहुंचे. आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने में घंटों लगे रहे. मलवे में फंसे कई लोगों को निकाला गया. घायलों का भी सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आ पाया है. घायलों को कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी शहर में एक पटाखा बनाने की फैक्ट्री में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/former-army-chief-naravane-said-foreign-agencies-are-involved-in-manipur-violence/">

 पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने कहा, मणिपुर हिंसा में विदेशी एजेंसियों का हाथ, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह अच्छा नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही