Search

 
 
 

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में नहीं बिकेंगे पटाखे, दुकान लगाया तो होगी कार्रवाई

Ranchi News: इस संबंध में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त की ओर से आम सूचना जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम नगर निगम की संपत्ति है और इसका स्वामित्व एवं नियंत्रण निगम के अधीन है. इसलिए परिसर में पटाखा बिक्री की अनुमति देने का सवाल ही नहीं उठता.
 
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम
  • -पटाखा बिक्री के लिए किसी को नहीं मिलेगा NOC

Ranchi News: दीपावली के मौके पर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम परिसर में पटाखा बिक्री की तैयारी कर रहे विक्रेताओं को नगर निगम ने सख्त चेतावनी दी है. निगम के अनुसार, स्टेडियम परिसर में पटाखा बिक्री के लिए किसी भी व्यक्ति या विक्रेता को अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) या किसी तरह की अनुमति नहीं दी जाएगी.

 

इसके बावजूद यदि कोई विक्रेता दुकान, अस्थायी शेड या अन्य संरचना बनाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त की ओर से आम सूचना जारी की गई है. इसमें कहा गया है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम नगर निगम की संपत्ति है और इसका स्वामित्व एवं नियंत्रण निगम के अधीन है. इसलिए परिसर में पटाखा बिक्री की अनुमति देने का सवाल ही नहीं उठता.

 

दुकान लगाने की तैयारी भी नहीं करने का निर्देश

निगम ने पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति लेने के इच्छुक सभी विक्रेताओं और संबंधित लोगों को निर्देश दिया है कि वे स्टेडियम परिसर में किसी भी प्रकार का अस्थायी शेड, दुकान या अन्य संरचना स्थापित नहीं करें. साथ ही पटाखा बिक्री के उद्देश्य से किसी तरह की तैयारी भी शुरू नहीं करने को कहा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही