Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के मोरहाबादी में रुइन हाउस बार के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद फायरिंग

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मोरहाबादी मैदान स्थित रुइन हाउस बार के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद फायरिंग की घटना हुई है. यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. गोलीबारी की घटना को लेकर बरियातू थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रुइन बार एंड रेस्टोरेंट में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गयी. हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी,लेकिन कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ मच गई. इसे भी पढ़ें -खड़गे">https://lagatar.in/kharge-revealed-secret-had-asked-pm-modi-what-is-the-dose-of-bjp-opposition-is-being-included-through-intimidation-pm-gave-this-answer/">खड़गे

ने रहस्य उजागर किया, पीएम मोदी से पूछा था, भाजपा की खुराक कितनी है? डरा धमका कर विपक्षियों शामिल कराया जा रहा है… PM ने दिया ये जवाब…

धनबाद से कुछ युवक अपना जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट में आये थे

बताया जाता है कि धनबाद से कुछ युवक अपना जन्मदिन मनाने रेस्टोरेंट में आये थे. उसी रेस्टोरेंट में रांची के कांके रोड के कुछ युवक पहले से मौजूद थे. पार्टी के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. मामला पहले गाली-गलौज से शुरू हुआ, जिसके बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. इस बीच बार में मौजूद बाउंसर ने दोनों पक्षों को समझाया और बार से बाहर कर दिया. लेकिन बाहर आते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. इसी बीच कांके रोड के एक युवक, जिसका नाम अमित सिंह बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी. हालांकि गोली किसी को नहीं लगी. मामले की सूचना पाकर जब तक बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक एक पक्ष के लोग जिन्होंने फायरिंग की थी, वे मौके से भाग चुके थे. पुलिस ने रेस्टोरेंट के बाहर से एक खोखा भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -जमीन">https://lagatar.in/land-scam-case-sub-inspector-bhanus-remand-period-ends-sent-to-jail/">जमीन

घोटाला मामला: उप-निरीक्षक भानु की रिमांड अवधि खत्म, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही