Hazaribag (Firing in wedding ceremony:): हजारीबाग. शहर के डीवीसी चौक के पास स्थित होटल उपकार में शादी समारोह के दौरान जमकर मारपीट हुई. इस दौरान फायरिंग भी हुई है. घटना में दो लोग घायल हुए है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात उपकार होटल में शादी समारोह का आयोजन था. बारात में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. इसके बाद फायरिंग भी हुई. मारपीट में दो लोग घायल हो गए हैं.
घटना की सूचना मिलने के बाद कोर्रा थाना की पुलिस उपकार होटल पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही पुलिस होटल और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है.