Search

 
 
 

गुमला: टैंसेरा मोड़ में अक्षय साहु के घर फायरिंग

 
Gumla: गुमला थाना क्षेत्र के टैंसेरा मोड़ के समीप गुरुवार की मध्य रात्रि परमेश्वर गोप उर्फ प्रेम गोप ने होटल संचालक अक्षय साहु को निशाना बनाकर खिड़की से दो राउंड फायरिंग की. गोली चालन की इस घटना से भले ही जान माल की क्षति नहीं हुई लेकिन क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ज्ञात हो कि परमेश्वर गोप प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई का हार्डकोर सदस्य रहा है. गुरुवार की रात अपनी टीम के साथ टैंसेरा मोड़ स्थित अक्षय साहु के होटल का दरवाजा खोलने को कहा. दरवाजा को लात मार कर खाेलने का प्रयस किया. रात होने के कारण दरवाजा नहीं खोले तो खिड़की से गाली गलाैज करते हुए जान मारने की धमकी दी और जालीदार खिड़की से दो राउंड गोली चला दिया. शुक्रवार की सुबह अक्षय साहु ने गुमला थाना में परमेश्वर गोप एवं अन्य चार पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया. दर्ज शिकायत में अक्षय ने कहा है कि घर के बाहर गोली का एक खोखा भी बरामद किया है. हमले के कारण को लेकर अक्षय भी स्पष्ट नहीं बता रहा है, लेकिन रात के अंधेरे में इस तरह के हमले से अक्षय का पूरा परिवार दहशत में हैं. उन्होंने थाना प्रभारी से सुरक्षा की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि टैंसेरा में फायरिंग की सूचना है. लिखित आवेदन भी मिला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है. इसे भी पढ़ें - चतरा:">https://lagatar.in/chatra-three-militants-of-tpc-organization-arrested-weapons-recovered/">चतरा:

टीपीसी संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही