Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जर्मनी के यहोवा विटनेस किंगडम हॉल में फायरिंग, कई घायल, छह लोगों के मारे जाने की खबर

Berlin : उत्तरी जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में  गुरुवार शाम ‘यहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई गोलीबारी में कई लोग हताहत हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. यहोवा विटनेस किंगडम हॉल एक तीन मंजिला इमारत में स्थित है. पुलिस के प्रवक्ता होल्गर वेरेन ने जर्मनी के दूसरे सबसे बड़े शहर के ग्रॉस बोरस्टेल में गोलीबारी की घटना के बारे में बताते हुए कहा, हमें अभी तक केवल यह पता चला है कि कई लोगों की जान गयी है और कई घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

एक व्यक्ति मृत मिला, जिसे गोली लगी थी

उन्होंने कहा कि उन्हें घायलों की हालत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस प्रवक्ता ने जर्मन मीडिया की उन खबरों की पुष्टि नहीं की, जिनमें गोलीबारी में छह या सात लोगों के मारे जाने की बात कही गयी है. वेरेन ने बताया, पुलिस को स्थानीय समयानुसार रात करीब सवा नौ बजे गोलीबारी की सूचना मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर पाया कि भूतल पर कई लोग थे, जिन्हें गोलियां लगी थीं. वेरेन ने कहा, पुलिस कर्मियों ने ऊपर की मंजिल से गोली की आवाज सुनी, जहां उन्हें एक व्यक्ति मृत मिला, जिसे गोली लगी थी.

यहोवा विटनेस एक अंतरराष्ट्रीय गिरजाघर का हिस्सा है

ऐसा माना जा रहा है कि वह हमलावर हो सकता है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से कोई गोलीबारी नहीं की. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार तड़के बताया कि वे अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मामले में काई और भी तो शामिल नहीं था. यहोवा विटनेस एक अंतरराष्ट्रीय गिरजाघर का हिस्सा है. अमेरिका में 19वीं शताब्दी में इसकी स्थापना की गई थी. इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क के वार्विक में है. यह दुनियाभर में अपने 87 लाख अनुयायी होने का दावा करता है, जिनमें से करीब 1,70,000 जर्मनी में हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही