Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिद्दी सी परियोजना के बूम बेरियर पर फायरिंग, बाल-बाल बचा कर्मी

Ramgarh: गिद्दी सी परियोजना के बूम बेरियर पर मंगलवार की रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी बाल-बाल बचा.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ramgarh: गिद्दी सी परियोजना के बूम बेरियर पर मंगलवार की रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एक कर्मी बाल-बाल बचा. 

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी बूम बेरियर के पास पहुंचे और चार राउंड गोलीबारी कर दी. फायरिंग के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और वहां से निकल गए.

 

अचानक हुई गोलीबारी से परियोजना क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया. घटना के समय बूम बेरियर पर मौजूद कर्मी ने तत्काल इसकी सूचना परियोजना के सुरक्षाकर्मियों को दी. इसके बाद गिद्दी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोलीबारी किसने और किस उद्देश्य से की. घटना के पीछे की वजह भी अभी सामने नहीं आई है. सूचना मिलते ही गिद्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही