Ramgarh : जिले के भुरकुंडा बाजार स्थित कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू पर फायरिंग की गई थी. मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले को लेकर पतरातू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया था. रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटनाक्रम में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियो में नवनीत कुमार, महेंद्र गंजू, पवन राणा, शाह इमाम अंसारी शामिल हैं. ये सभी उग्रवादी संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य हैं. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/pds-shopkeepers-strike-continues-on-second-day-too/">जमशेदपुर
: पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नहीं खुलीं दुकानें
एकड़ में लहलहा रही अफीम की फसल पर चला पुलिस का डंडा [wpse_comments_template]
: पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नहीं खुलीं दुकानें
व्यवसायी नेपाल यादव पर भी की थी फायरिंग
पकड़े गए आरोपियों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में कोयला व्यवसायी नेपाल यादव पर भी हुई गोलीबारी घटना को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है. वहीं पुलिस घटनाक्रम में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, 2 कारतूस, मोटर साइकिल और लेवी से वसूले गये 2 लाख 80 हजार रुपया पुलिस ने बरामद किया है. बता दें कि जिले में लगातार ठेकेदार, व्यवसायी पर हो रही गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इसे भी पढ़ें:डेढ़">https://lagatar.in/police-baton-on-poppy-crop-growing-in-one-and-a-half-acres/">डेढ़एकड़ में लहलहा रही अफीम की फसल पर चला पुलिस का डंडा [wpse_comments_template]
Leave a Comment