Search

 
 
 

बरियातू के मंडा बगीचा में शराब पार्टी के दौरान फायरिंग, पेट में गोली लगी, युवक घायल

Ranchi News : रविवार देर रात करीब दो बजे मंडा बगीचा में कुछ युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद अचानक गोली चल गई, जिसमें टोनी लोहरा घायल हो गया. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
 
फायरिंग (फाइल फोटो)

Ranchi News : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा में रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान टोनी लोहरा के रूप में हुई है. वह रातू थाना क्षेत्र के कमड़े का रहने वाला बताया जा रहा है. गोली उसके पेट में लगी है. गंभीर हालत में उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.


बताया जाता है कि रविवार देर रात करीब दो बजे मंडा बगीचा में कुछ युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद अचानक गोली चल गई, जिसमें टोनी लोहरा घायल हो गया. फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.


घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सदर डीएसपी और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मौके से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं.


स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडा बगीचा में देर रात तक युवकों का जमावड़ा लगा रहता है और शराबखोरी को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किसने चलाई और घटना के समय वहां कौन-कौन लोग मौजूद थे.


पुलिस ने गोलीबारी में शामिल संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही