Search

 
 
 

मंडा पूजा में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल

 
Ranchi : चान्हो थाना क्षेत्र के रामदगा गांव में मंडा पूजा के दौरान गोलीबारी हुई है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है. जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है. मृतक युवक की पहचान चामा के रहने वाले उमेश साहू के पुत्र सागर साहू और एक अन्य युवक की पहचान अभय कुमार के रूप में हुई है. वहीं चोरिया के रहने वाला एक युवक घायल है. पढ़ें - गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-and-killed-former-deputy-chief-fired-from-ak-47/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या, एके-47 से चलाई गई ताबड़तोड़ गोली 
इसे भी पढ़ें - मशहूर">https://lagatar.in/famous-singer-kk-died-during-live-concert-in-kolkata-many-celebs-including-pm-modi-paid-tribute/">मशहूर

सिंगर केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के दौरान निधन, पीएम मोदी समेत कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

जांच में जुटी पुलिस

गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि रंगारंग कार्यक्रम के दौरान ड्रेस चेंजिंग रूम में कुछ कलाकार ड्रेस बदल रहे थे. इसी दौरान ताक झांक करने को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी हो गयी है. वहीं इस मामले में थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने कुछ बताने से इनकार कर दिया है. इसे भी पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/all-the-close-colligue-of-raghuvar-were-seen-standing-against-him-for-the-rajya-sabha-ticket/">राज्यसभा

टिकट के लिये रघुवर के सारे करीबी ही उनके खिलाफ खड़े दिखे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही