Search

 
 
 

चाईबासा के चक्रधरपुर में दो युवकों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी

 
Chaibasa: चक्रधरपुर में दो युवकों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है. यह घटना मंगलवार की दोपहर चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के टोकलो जाने वाले रास्ते श्यामरायडीह गांव में हुई है. श्यामरायडीह मोड़ पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल की गोली का एक खोखा बरामद किया है. एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक चप्पल भी घटनास्थल से बरामद हुआ है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि श्यामरायडीह मोड़ पर सब कुछ सामान्य था. 11:30 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की 2 युवकों से किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने गुस्से में आकर अचानक पिस्टल निकाल ली. उसने फायरिंग भी कर दी. गोली की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गयी. हमला करने वाला युवक और हमले में बाल-बाल बचे युवक भी भाग गए. इसे भी पढ़ें -तिरुमाला">https://lagatar.in/tirumala-tirupati-devasthanam-boards-order-non-hindu-employees-should-take-vrs/">तिरुमाला

तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का आदेश, गैर हिंदू कर्मचारी VRS ले लें…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही