Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोड़ैया में फायरिंग : प्रेम सागर मुंडा के भाई बबलू सागर मुंडा पर गोलीबारी, बॉडीगार्ड घायल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : प्रेम सागर मुंडा के भाई बबलू सागर मुंडा के ऊपर गोलीबारी हुई है. यह घटना बुधवार को कांके थाना क्षेत्र स्थित बोड़ैया में हुई है. वहां अपराधियों द्वारा की गयी गोलीबारी में बबलू सागर मुंडा का निजी बॉडीगार्ड अजय सोमर घायल हो गया. गोलीबारी की घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. गौरतलब है कि बीते तीन मार्च 2020 को बबलू सागर मुंडा के भाई प्रेम सागर मुंडा की मोरहाबादी मैदान स्थित होटल पार्क प्राइम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसे भी पढ़ें- रेल">https://lagatar.in/ministry-of-railways-sends-78-day-bonus-proposal-to-cabinet-to-railway-employees/">रेल

मंत्रालय ने रेलकर्मियों को 78 दिन के बोनस का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा

टेरर फंडिंग के मामले में बबलू मुंडा पर हुआ था मामला दर्ज

टेरर फंडिंग मामले में बबलू सागर मुंडा समेत 77 लोगों के खिलाफ साल 2019 में चतरा जिला के पिपरवार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इन 77 लोगों में अधिकतर लोग क्षेत्र के विस्थापित परिवार से जुड़े हैं या फिर विस्थापित नेता हैं. इन लोगों पर उग्रवादी गतिविधि में शामिल रहने या उग्रवादियों को फंड मुहैया कराने का आरोप लगा है. पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित संचालित पिपरवार कोल परियोजना अशोका प्रोजेक्ट काटा कल्याणपुर काटा और पुरनाडीह कोल परियोजना में कोल व्यवसायियों व डीओ होल्डर्स को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता, आक्रमण जी उर्फ रविंद्र गंझू, भीखन गंझू, के संरक्षण में विस्थापित ग्रामीण विजन संचालन समिति का गठन किया गया था. संचालन समिति के सदस्यों के माध्यम से टीपीसी उग्रवादी संगठन का भय दिखा कर लेवी व अवैध वसूली किये जाने का मामला सामने आया. वसूली गयी लेवी की राशि को टीपीसी उग्रवादी संगठन तक पहुंचाये जाने और टीपीसी उग्रवादी संगठन द्वारा उन पैसों का उपयोग हिंसात्मक व विधि विरुद्ध कार्य में किये जाने के मामले में पिपरवार थाना में 77 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही