Search

 
 
 

Breaking : जयपुर-मुंबई ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI समेत चार यात्रियों की मौत, कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

 
Maharastra :  महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. पालघर के पास जयपुर-मुंबई ट्रेन के कोच नंबर बी 5 में गोलीबारी हुई है. इस घटना में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एएसआई सहित 3 यात्रियों की मौत हो गयी है. आरपीएफ के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. मीरा रोड में जीआरपी मुंबई के जवानों ने कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया है. कॉन्स्टेबल चेतन ने घटना को अंजाम क्यों दिया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पूछताछ के बाद ही मामला साफ हो पायेगा. हालांकि चर्चा है कि वह आरपीएफ का कॉन्स्टेबल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. (पढ़ें, DC-SSP">https://lagatar.in/raid-in-birsa-munda-central-jail-under-the-leadership-of-dc-ssp-search-lasted-for-three-hours/">DC-SSP

के नेतृत्व में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में छापेमारी, तीन घंटे तक चली तलाशी)

गोलीबारी के बाद आरोपी ने खुद की चेन पुलिंग

जानकारी के अनुसार, जयपुर-मुंबई ट्रेन में गुजरात से मुंबई आ रही थी. तभी सुबह 5.23 बजे वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच कॉन्स्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक गोली चला दी. गोलीबारी की घटना में तीन यात्रियों की भी मौत हो गयी है. गोली मारने के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद ट्रेन की चेन पुलिंग की. बताया जाता है कि आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों साथ में ट्रेन में सफर कर रहे थे. गोलीबारी के बाद ट्रेन में हडकंप मच गया. बता दें कि मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है. इसे भी पढ़ें : सर्वाइकल">https://lagatar.in/cervical-cancer-free-vaccine-for-the-poor-extensive-awareness-campaign/">सर्वाइकल

कैंसर : गरीबों को लगे मुफ्त टीका, व्यापक जागरूकता अभियान चले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही