Search

दिनदहाड़े रांची में धांय-धांय: जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या, बाइक पर थे अपराधी

Ranchi: राजधानी में जमीन के बड़े कारोबारी कमल भूषण की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. ये घटना सुखदेव नगर थाना में स्थित देवी मंडप रोड में हुई है. दरअसल कमल भूषण किसी के मिलने जा रहे थे, लेकिन इसी बीच फोन आने पर गाड़ी से उतरकर  बात करने लगे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोली चला दी. अपराधियों ने कमल भूषण को चार गोली मारी, जिसमें से एक गोली उमके सिर में लगी और बाकी तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगी. गोली लगते ही कमल भूषण मौके पर ही गिर गये, जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में पास स्थित चौधरी नर्सिंग होम ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है.  कमल भूषण का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इसे भी पढ़ें -कौन">https://lagatar.in/who-is-satyaprakash-singhlon-whose-instructions-the-illegal-coal-business-was-operated-in-hazaribagh/">कौन

है सत्यप्रकाश सिंह, जिसके निर्देश पर हजारीबाग में संचालित होता था अवैध कोयले का कारोबार

पार्टनर से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, कमल भूषण का उनके पार्टनर डब्ल्यू, से विवाद चल रहा था. डब्ल्यू कुजूर और कमल भूषण मधुकम निवासी हैं और एक वक्त में दोनों साथ में जमीन कारोबार किया करता था. इसी बीच डब्ल्यू के बेटे राहुल ने कमल भूषण की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया. उसके बाद ही दोनों पार्टनर में विवाद हो गया. बताया जाता है कि किसी मामले में डब्ल्यू कुजूर जेल गया है. [caption id="attachment_320667" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/DEAD-KULBHUSHAN.gif"

alt="दिनदहाड़े रांची में धांय-धांय: जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या, बाइक पर थे अपराधी" width="600" height="400" /> जमीन कारोबारी कमल भूषण का शव[/caption]

दामाद और बेटी पर भी चली थी गोली

बता दें कि बीते 23 फरवरी 2022 को नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास कमल भूषण की बेटी यामिनी कुमारी और उसका पति राहुल कुजूर फॉर्च्यूनर कार में सवार थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चलाई थी. इस मामले में कमल भूषण की बेटी यामिनी कुमारी ने बयान दिया था कि मेरे पापा ही ऐसा करवा सकते हैं, वह हम लोग के लव मैरिज से खुश नहीं थे. साथ ही कहा था कि पापा जमीन कारोबार करते हैं, उन्होंने पहले कहा था कि अगर लव मैरिज करोगी तो गोली मरवा देंगे. इसे भी पढ़ें – कौन">https://lagatar.in/who-is-satyaprakash-singhlon-whose-instructions-the-illegal-coal-business-was-operated-in-hazaribagh/">कौन

है सत्यप्रकाश सिंह, जिसके निर्देश पर हजारीबाग में संचालित होता था अवैध कोयले का कारोबार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//