Search

 
 
 

हजारीबाग : होटल एके इंटरनेशनल पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, शीशा टूटा, बाल-बाल बचा गार्ड

Hazaribagh  News  : फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है. फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और घटना में शामिल अपराधियों के संबंध में जानकारी सामने नहीं आयी है.
 
एके इंटरनेशनल होटल (फाइल फोटो)

Hazaribagh  News  :   हजारीबाग  शहर के मटवारी स्थित होटल एके इंटरनेशनल पर गुरुवार रात अपराधियों ने गोलीबारी की. रात करीब 10:10 बजे तीन-चार अपराधी होटल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए. गोली लगने से होटल का मुख्य शीशे वाला दरवाजा टूट गया. वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बच गया. राहत की बात है कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार और कोर्रा थाना प्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की.

 

पुलिस होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके जरिए हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल होटल को निशाना बनाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही