Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग, दोनों आरोपी पकड़ाये

Advertisement
Advertisement
Hapur : AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर मेरठ के किठौड से लौटते समय छिजारसी टोल गेट पर हमला हुआ. सीसीटीवी फुटेज जारी होने के बाद गाड़ी पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी के पकड़ लिया गया है. ओवैसी ने दावा किया कि उनकी गाड़ी पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गयी है. बताया कि छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलायी गयी. 4 राउंड फायर हुए. गोली चलाने वाले 3-4 लोग बाइक पर सवार थे, सब के सब भाग गये और हथियार वहीं छोड़ गये. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफूज हैं. [caption id="attachment_235176" align="aligncenter" width="750"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/02/aaz1-750x533.jpg"

alt="" width="750" height="533" /> पकड़े गये दोनों आरोपी[/caption]

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया तो दूसरे ने गाजियाबाद थाने में खुद सरेंडर कर दिया. हापुड़ के एसपी दीपक भुकर ने बताया कि एक व्यक्ति जो सीसीटीवी के आधार पर चिंहित हुआ है तत्परता से हमने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है.

जांच के लिए 5 टीमें बनायी गयी हैं- एडीजी लॉ एंड ऑर्डर

उत्तर प्रदेश के हापुड जिले में AIMIM के अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी  की गाड़ी पर फायरिंग किये जाने के संबंध में प्रदेश के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आईजी मेरठ खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं. मौके पर मौजूद वीडियो फुटेज निकालकर 2 लोगों द्वारा फायरिंग का वीडियो मिला था. एक शख्स का नाम सचिन है और वह गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर थाना का रहने वाला है. पुलिस टीम ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है.

मामले की हो स्वतंत्र जांचः ओवैसी

ओवैसी ने कहा, हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए. ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है. हमारी चुनाव आयोग से गुजारिश है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाये. वहीं, हापुड़ के एसपी दीपक भुकर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. हथियार भी बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें – बच्चों">https://lagatar.in/make-children-aware-of-wildlife-build-underpass-for-movement-of-elephants-hemant-soren/">बच्चों

को वन्यजीवों के प्रति करें जागरूक, हाथियों के आवागमन के लिए करें अंडरपास का निर्माण : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही