Search

 
 
 

रांची: कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोपी फिरोज गिरफ्तार, सीएम ने लिया था संज्ञान

 
Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी करने का आरोपी फिरोज अली गिरफ्तार हुआ है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रविवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए फिरोज अली को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया. फिरोज अली है हिंदपीढ़ी के नाला रोड के गली नंबर आठ का रहने वाला है. पुलिस को फिरोज अली के बारे में सूचना देने वाले को पुलिस ने इनाम देने की घोषणा की थी.

सीएम ने लिया था संज्ञान, कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था

कन्या पाठशाला स्कूल के छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया था. सीएम ने रांची पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचित करने का आदेश दिया था. सीएम के आदेश के बाद पुलिस के आईजी और डीआईजी शनिवार को मौके पर जांच करने पहुंचे थे. गौरतलब है कि बीते कई दिनों से मनचले रांची के कन्या पाठशाला स्कूल के बाहर बच्चियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे. मनचले सुबह सात बजे से सन्नाटा गली का फायदा उठाकर उनके साथ गलत हरकत करने की भी कोशिश करते थे. इस डर से बच्चियों मे स्कूल आना बंद कर दिया था. इस मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक थाना भी गये थे, लेकिन कोई कारवाई नहीं की गयी. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बदमाश लड़कियों के साथ कैसे बदसलूकी कर रहा है. इसे भी पढ़ें - योगी">https://lagatar.in/yogi-attacked-the-opposition-on-sambhal-issue-did-the-ancient-temple-and-the-statue-of-bajrang-bali-come-overnight/">योगी

ने संभल मुद्दे पर विपक्ष पर हल्ला बोला, प्राचीन मंदिर और बजरंग बली की मूर्ति रातों-रात आ गयी क्या?  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही