Search

 
 
 

सचिवालय घेराव में घायल भाजपाईयों का पारस में हुआ प्राथमिक उपचार

 
Ranchi : धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में सचिवालय घेराव करने के लिए प्रदेश के वरीय भाजपा नेताओं समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे. सचिवालय की ओर बढ़ने के दौरान प्रशासन के द्वारा उनपर लाठीचार्ज की गई. लाठीचार्ज में भाजपा के सांसद विधायक समेत कई कार्यकर्ता घायल हुए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निकट के पारस हेल्थ अस्पताल ले जाया गया. पारस अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार, फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश सहित अन्य चिकित्सकों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सभी घायलों का मुफ़्त में प्राथमिक उपचार किया. अब पारस अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. पारस अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजय एवं फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश स्वयं सभी घायलों से मिलकर उनका हाल जाना. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, रांची सांसद संजय सेठ घायलों के इलाज में पारस अस्पताल के सहयोग की सराहना की. डॉ. संजय ने कहा कि पारस अस्पताल अपनी आकस्मिक चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं और घायलों को समुचित चिकित्सा सेवा मिले, इसके लिए हम सभी चिकित्सक सदैव तत्पर रहते हैं. इसे भी पढ़ें : 9">https://lagatar.in/hemlal-returns-to-jmm-after-9-years-bjp-jolts-in-santhal/">9

साल बाद हेमलाल की झामुमो में वापसी, बीजेपी को संथाल में झटका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही