Search

 
 
 

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : 13 पाकिस्तानी विमान मार गिराये, 11 बेस बर्बाद किये, तीनों सेनाओं का खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 13 पाकिस्तानी विमान मार गिराए, 11 बेस बर्बाद किये. साथ ही 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया. इन सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना करार दिया.
 
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई

New Delhi :  ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आज गुरुवार को  लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल अवधेश भारती और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संयुक्त रूप से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों और उनके समर्थक ढांचे के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है.

 

 

 उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने 13 पाकिस्तानी विमान मार गिराए, 11 बेस बर्बाद किये. साथ ही 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया. इन सैन्य अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना करार दिया.  

 

बता दें कि  पिछले साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या किये जाने के एक साल बाद सेना, वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विस्तार से जानकारी दी. 


 
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, तत्कालीन  DGMO  ने सर्वप्रथम पहलगाम में शहीद हुए 26 परिवारों को श्रद्धांजलि दी. कहा कि  ऑपरेशन  सिंदूर में  सरकार ने सेना को साफ दिशा-निर्देश और पेशेवर फ्रीडम दी.

 

पूरी कार्रवाई बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम दी गयी. पाकिस्तान की भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को पूरी तरह बेकार गयी

 
 
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किये गये 65 प्रतिशत से ज्यादा रक्षा उपकरण स्वदेशी थे. यह आत्मनिर्भर भारत की ताकत को दर्शाता है.

 

उन्होंने  कहा कि पाकिस्तान को विवश होकर बातचीत के लिए आगे आना पड़ा और ऑपरेशन रोकने की अपील की. अहम बोत यह है कि उप प्रमुख वायु स्टाफ एयर मार्शल अवधेश भारती ने  जानकारी दी कि ऑपरेशन सिंदूर को फिलवक्त रोका गया है.

 

कहा कि भारतीय सेना की सिंपल फिलॉसफी है  लिव एंड लेट लिव (जीयो और जीने दो). चेतावनी दी कि अगर  कोई  हमारी इस शांति को कमजोरी समझने की गलती करे,  तो हम निर्णायक रूप से कार्रवाई करने में सक्षम हैं.

 

एयर मार्शल अवधेश भारती ने बताया कि सुरक्षा बलों को शतप्रतिशित ऑपरेशनल स्वतंत्रता मिली हुई थी. .  जब पाकिस्तान ने हम पर जवाबी हमला करने की कोशिश की, तब हमने तुरंत करीरा जवाब दिया.. हमने दुश्मन की हर चाल को विफल किया. 
 

 
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद, डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशंस (DGNO) ने कहा कि  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने बैटल कैरियर ग्रुप, पनडुब्बियों और अन्य उपकरणों को तैनात किया.

 

बताया कि नौसेना ने स्ट्राइक्स में भी सक्रिय भाग लिया. हमने पाकिस्तानी व्यवसायिक मार्गों को नियंत्रित किया, जिससे पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा. वाइस एडमिरल ने कहा, इस ऑपरेशन ने भारत की समुद्री क्षमता और तैयारी को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया.  

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही