Search

 
 
 

द‍िवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की पहली बरसी, हेमा मालिनी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Lagatar Desk : हेमा माल‍िनी ने अपने एक्स पर अपने धरम जी को याद करते हुए लिखा है, पूरा एक साल बीत गया है, लेकिन मेरे दुख की तीव्रता जरा भी कम नहीं हुई है.मैं एक ऐसे इंसान के चले जाने का गहरा और कभी न भर पाने वाला शोक मना रही हूं
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : द‍िवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की पहली बरसी पर हेमा मालिनी ने उन्हें याद किया है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा कि एक साल बीतने के बाद भी उनका दुख कम नहीं हुआ है और धर्मेंद्र उनके लिए सबकुछ थे.

 

 

हेमा माल‍िनी ने ल‍िखा- वो मेरे ल‍िए सब कुछ थे

 हेमा माल‍िनी ने अपने एक्स पर अपने धरम जी को याद करते हुए लिखा है, पूरा एक साल बीत गया है, लेकिन मेरे दुख की तीव्रता जरा भी कम नहीं हुई है.मैं एक ऐसे इंसान के चले जाने का गहरा और कभी न भर पाने वाला शोक मना रही हूं, जो सिर्फ मेरे पति ही नहीं थे -बल्कि वो मेरे लिए सब कुछ थे- मेरे दोस्त, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत, जो मेरी ताकत थे. संक्षेप में कहूं तो, वे ही मेरा अस्तित्व थे.

 

उनके बिना जिंदगी बहुत खाली-खाली सी लगती है

वह आगे जिंदगी में आए सूनापन को शब्‍दों में पिरोने की कोश‍िश करती हैं. लिखती हैं, उनके बिना जिंदगी बहुत खाली-खाली सी लगती है. उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व, उनका सहज और नेक स्वभाव जो उनके पूरे वजूद में झलकता था, और उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के प्रति उनका प्यार - वे एक ऐसे अनोखे इंसान थे, जो सफलता के शिखर पर पहुंचने के बावजूद हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों से गहरे जुड़े रहे.'

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही