Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीसरी मोदी सरकार का पहला निर्णय गांव, गरीब और किसानों को समर्पित : बाबूलाल

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का पहला निर्णय गांव,गरीब, किसानों के कल्याण को समर्पित रहा है. मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किया. साथ ही अपने वादे के अनुसार, तीन करोड़ ग्रामीण,शहरी शौचालय, एलपीजी सुविधा युक्त पक्के मकान बनाकर देने का भी निर्णय किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल से गांव, गरीब, किसान को समर्पित रही है. किसान सम्मान निधि किसानों के लिए बहुत बड़ा सहारा है. वर्ष में तीन बार प्रति किस्त 2000रुपए के हिसाब से किसानों के खाते में 6000 रुपए भेजे जाते हैं. आज तीसरी बार मोदी सरकार के माध्यम से योजना की 17वीं किस्त जारी की गई है. जिसमें देश के 9.30 करोड़ किसानों के खाते में 20हजार करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी. जबकि गरीबों को पक्के मकान भी मिलेंगे. इसे भी पढ़ें -उड़">https://lagatar.in/prohibitory-orders-are-being-flouted-in-kumardhubi-there-are-tobacco-shops-only-25-30-yards-away/">उड़

रही निषेधाज्ञा की धज्जियां, कुमारधुबी में तो 25-30 गज पर ही तंबाकू की दुकानें

झारखंड में लाखों किसान होंगे लाभान्वित

मरांडी ने कहा कि झारखंड के भी लाखों किसान और गरीब इस कल्याणकारी योजना से लगातार लाभान्वित हो रहे हैं. मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाकर किसानों,गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-hearing-on-hemants-bail-in-hc-kalpana-was-present-kapil-sibal-raised-questions-on-eds-investigation-and-evidence/">BREAKING

: हेमंत की बेल पर HC में सुनवाई, कल्पना रही मौजूद, कपिल सिब्बल ने ED की जांच व सबूतों पर उठाए सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही