Search

 
 
 

बिहार में पहला तैरता सोलर पावर प्लांट तैयार, दो मेगावाट मिलेगी बिजली

 
Darbhanga: बिहार के दरभंगा से अच्छी खबर है. यहां तैरता हुआ पावर प्लांट का निर्माण किया गया है. इसकी खास बात यह है कि तालाब के पानी पर सोलर पावर प्लांट लगाया है, इससे बिजली का उत्पादन किया जाएगा. वहीं तालाब में मत्स्य पालन भी किया जाएगा. यह प्लांट नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यालय परिसर में लगाया गया है. यहां 4 एकड़ क्षेत्रफल वाले तालाब में ब्रेडा एजेंसी के माध्यम से 02 मेगावाट क्षमता वाला (सौर ऊर्जा) सोलर पावर प्लांट लगाया गया है. इसे पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dowsing-of-illegal-mining-sites-in-cv-area-10-mouths-closed/">धनबाद

: सीवी एरिया में अवैध खनन स्थलों की डोजरिंग, 10 मुहाने बंद किए
इस नवनिर्मित प्लांट का डीएम राजीव रौशन और एसएसपी अवकाश कुमार ने निरीक्षण किया. जिला अधिकारी ने सोलर पावर प्लांट की बारीकी से निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने प्लांट को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिये. मौके पर डीएम ने कहा कि जिले में और स्थानों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का काम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-अक्षय">https://lagatar.in/akshay-kumar-helped-a-25-year-old-girl-by-giving-rs-15-lakh-the-girl-needed-a-heart-transplant/">अक्षय

कुमार ने 15 लाख रुपये देकर की 25 साल की लड़की की मदद, लड़की को हार्ट ट्रांसप्लांट की जरूरत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही