Search

 
 
 

प्रथम हजारीबाग जिला गतका चैंपियनशिप सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में आयोजित

 
Chouparan : चौपारण में नवभारत जागृति केन्द्र की ओर से संचालित सुरेखा प्रकाश भाई प्रथम हजारीबाग जिला स्तरीय गतका खेल का आयोजन मंगलवार को किया गया. सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में पांच विद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया. इनमें डिवाइन पब्लिक स्कूल बरकट्ठा, रॉयल ऑर्किड बरही, डीएवी पब्लिक स्कूल बरही, श्रीदास स्कूल बरही एवं सुरेखा प्रकाश पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर गतका खेल में शामिल हुए. गतका खेल पंजाब का पारंपरिक नेशनल गेम है, जो एक मार्शल आर्ट पर आधारित स्वसुरक्षा के लिए लकड़ी के तलवार से खेला जाता है. इस कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी बरही के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, सुरेखाभाई पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रीना पांडेय, रॉयल आर्किड के प्राचार्य अनुप कुमार एवं श्रीदास स्कूल के रोहित कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-secretary-level-officer-did-sparsh-puja-in-baba-temple-on-monday-video-viral/">देवघर

: बाबा मंदिर में सोमवारी पर सचिव स्तर के अधिकारी ने की स्पर्श पूजा, वीडियो वायरल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/surekha-22-3_405-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

200 खिलाड़ियों की रही भागीदारी, नवनीत बने बेस्ट फाइटर

इस खेल में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें झारखंड गतका एसोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी प्रिंस कुमार मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा. सुरेखा स्कूल छात्र नवनीत कुमार को बेस्ट फाइटर का पुरस्कार मिला. छात्रों के वर्ग में सुरेखा स्कूल से 45 खिलाड़ी शामिल हुए. इनमें आदर्श, हिमांशु, नवनीत, मंजीत, सुमंत एवं निरंतर कुमार को गोल्ड मेडल मिला. वहीं छात्राओं के वर्ग में निशा कुमारी, ज्योति कुमारी गोल्ड मेडल एवं रिद्धी केशरी, साक्षी, अनुष्का एवं अंशिका ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-mass-workers-agitated-over-abuses-against-arup-chatterjee/">धनबाद:

अरूप चटर्जी के खिलाफ गाली गलौज पर भड़के मासस कार्यकर्ता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/gatka_280-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

गतका खेल से बच्चों का होता है शारीरिक और मानसिक विकास : प्राचार्या

प्राचार्या रीना पांडेय ने खेल समाप्त होने पर बच्चों को खेल भावना से खेलने के लिए काफी अच्छा कदम और प्रयास बताया. उन्होंने कहा कि गतका खेल से बच्चो में आत्मरक्षा, अनुशासन, मानसिक और शारीरिक विकास होता है. इस खेल को सफल बनाने में खेल शिक्षक राकेश रंजन, आशुतोष कुमार, उमेश भगत एवं अमृता मैशी का विशेष योगदान रहा. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजीत कुमार पांडेय, भोला सिन्हा, राजीव रंजन, पवन कुमार, आशीष पांडेय, व्यास पांडेय और मुकेश कुमार की भी बेहतर भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही