Search

 
 
 

प्रथम हॉकी सिमडेगा जूनियर महिला जिला चैंपियनशिप का आगाज, एसटीसी सिमडेगा ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

 

एसटीसी सिमडेगा ने डे बोर्डिंग सेंटर बांसजोड़ को 18-0 के बड़े अंतर से हराया

Simdega : हॉकी सिमडेगा द्वारा 26 से 31जनवरी 2024 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में 1st हॉकी सिमडेगा जूनियर महिला जिला चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा महेंद्र छोटन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविट ए डोडराय, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न प्रखंडों से कुल 14 महिला टीमों में 252 खिलाड़ी भाग ले रही हैं.

पहले दिन खेले गये 5 मैच 

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 26 जनवरी को 05 मैच खेले गए, जिसमे पहले मैच में गवर्मेंट उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय डे बोर्डिंग केंद्र पाकरडांट ने KVS सिमडेगा को 2-0 से पराजित किया. इस मैच में KVS की आरती कुमारी इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. दूसरे मैच में धनुर्जय सिंह देव +2 उच्च विद्यालय डे बोर्डिंग केंद्र लोम्बई ने संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय डे बोर्डिंग केंद्र टैंसर को 1-0 से पराजित किया. इस मैच में तैसर की खुशबू कुमारी इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. तीसरे मैच में STC लचड़ागढ़ ने यूसी गर्ल्स हाई स्कूल सामटोली को 7-0 से पराजित किया. इस मैच में सामटोली की मुस्कान सिंह इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. चौथे मैच में CINI ग्रास रूट जलडेगा ने नर पति उच्च विद्यालय समसेरा, बोलबा को 1-0से पराजित किया. इस मैच में समसेरा की जूनी कुमारी इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. पांचवें मैच में एसटीसी सिमडेगा ने डे बोर्डिंग सेंटर बांसजोड़ को 18-0 से पराजित किया. इस मैच में बांसजोर की सीमा कुमारी इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. वहीं 27 जनवरी शनिवार को एक मैच खेला गया, जिसमें एसटीसी लचड़ागढ़ ने धनुर्जय सिंह देव +2 उच्च विद्यालय डे बोर्डिंग केंद्र लोम्बई को 4-0 से पराजित किया. जिसमें लोम्बई की सोविना टोपनो इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई. प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई एक खिलाड़ी को हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया जा रहा है. सभी मैचों के हॉकी स्टीक सिमडेगा पुलिस के सहयोग से दिया जा रहा है. इमरजिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सिमडेगा महेंद्र छोटन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविट ए डोडराय, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी सिमडेगा को हमेशा सहयोग करने वाले जय टेंट के संचालक धनंजय कुमार, हॉकी खिलाड़ियों को काफी दिनों तक नि:शुल्क कंप्यूटर की शिक्षा देने वाले सहभागी कंप्यूटर के संचालक निशांत कुमार और बिपुल कुमार, हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी, सीएम विद्यालय के अध्यापक अमित कुमार ने सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सुनील तिर्की, पंखरासियूस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, एलशन किड़ो, बसंत बा, राहुल मिंज, सुजीत एक्का, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, प्रतिमा बरवा, कुणुल भेंगरा, दिव्य डुंगडुंग, रोहित बेसरा, मनसुख जोजो एवं लिटिल टाइगर तथा हॉकी सेंटर के खिलाड़ी इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-of-aman-sahu-gang-warns/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी, पतरातू डैम से हरिहरपुर तक जमीन की नहीं होगी खरीद-बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही