खेल मैदान के मार्किंग का प्रशिक्षण दिया
इसके पूर्व दूसरे दिन के पहले सेशन में रांची जिला आत्या पात्या संघ के महासचिव एम.मोदस्सर ने आत्या पात्या खेल मैदान के मार्किंग का प्रशिक्षण दिया. वहीं दूसरे सेशन में आत्या पात्या फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सह झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव डॉ अजय झा ने आत्या पात्या खेल के सभी कौशलों का प्रशिक्षण दिया साथ ही रेफरी हैंड सिग्नल का अभ्यास कराया.ग्रेड ए से पास करने वाले अभ्यर्थी
ग्रेड ए से पास करने वाले अभ्यर्थी में मो जावेद अंसारी, दयानंद लकड़ा, इम्तियाज हुसैन, अनामिका तिर्की, शिखा किस्पोट्टा, अनुज उरांव, पूनम एक्का, प्रीति रानी, अनीशा डुंगडुंग और सौम्या सेजल वर्मा (रांची), तारा कांत पटेल (रामगढ़), शाहरुख नवाज, अनिता कुमारी और नीलम कुमारी (लोहरदगा), जयंती हाेरो (खूंटी), निरंजन तिर्की, मीना बारला, दुर्गेश बेसरा (गुमला), कुलदीप सोरेंग (सिमडेगा), संतोष कुमार तिवारी (पूर्वी सिंहभूम), सूरज कुमार पासवान (जामताड़ा) ,अशोक कुमार दास (कोडरमा) हैं. सभी पास अभ्यार्थी विद्यालयों में अधिकृत रूप से आत्या पात्या खेल के प्रशिक्षक तथा जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तकनीकि अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. वहीं राष्टीय कोच और रेफरी/ऑफिशियल कोर्स में भी भाग ले सकेंगे.प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया
कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के अध्यक्ष सह रांची विश्वविद्यालय के खेल कोर्डिनेटर डॉ राजेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बीएसपी विद्यालय सचिव सजल बनर्जी एवं भाजपा रांची महानगर कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के वरीय सदस्य जफर इमाम, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, विवेक कुमार, सरिता कुमारी, कौशल कुमार ने पूर्ण रूप से सहयोग किया. इस अवसर पर खेल प्रेमी मुन्ना कुमार , निखिल कुमार,रोहण कुमार, शिवम कुमार,शनि कुमार एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे. कार्यक्रम एवं मंच का संचालन झारखंड राज्य आत्या-पात्या संघ के महासचिव अजय झा व धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव एम. मोदस्सर ने किया. इसे भी पढ़ें –रांची">https://lagatar.in/partial-clouds-will-prevail-in-ranchi-for-five-days-temperature-will-increase/">रांचीमें पांच दिनों तक छाए रहेंगे आंशिक बादल, तापमान बढ़ेगा [wpse_comments_template]

Leave a Comment