Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रथम झारखंड सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रामगढ़ में

Ranchi :  प्रथम झारखंड सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 का आयोजन 27 से 28 मई तक रामगढ़ में किया जा रहा है. आयोजन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा किया जा है. इवेंट का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के नियमों के अनुसार किया जाएगा.

प्रवेश की अंतिम तिथि 24 मई रखी गई है

इस प्रतियोगिता में अंडर 14 और अंडर 16 बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. एक एथलीट अधिकतम दो में भाग ले सकता है. जिला एसोसिएशन एक इवेंट में दो एथलीट को भेज सकता है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया गया है. 14 वर्ष से कम आयु के एथलीट का जन्म 28-05-2011 से 27-05-2009 के बीच होना चाहिए. वहीं 16 साल से कम उम्र के एथलीट का जन्म 28-05-2009 से 27-05-2007 के बीच होना चाहिए. अंडर 14 वर्ग में कम से कम 12 वर्ष होनी चाहिए. प्रवेश की अंतिम तिथि 24 मई रखी गई है. खिलाडि़यों को खाने-पीने व स्थानीय परिवहन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी. इसे भी पढ़ें – विधानसभा">https://lagatar.in/committee-of-7-mlas-probing-the-allotment-of-namaz-hall-in-vidhansabha-information-given-in-hc/">विधानसभा

में नमाज कक्ष आवंटन की जांच कर रही 7 MLA की कमिटी, HC में दी गई जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही