Search

 
 
 

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल, जरा संभल के…

 
Sports Desk : टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज कल यानी 17 मार्च से शुरू हो रही है. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल वर्ल्ड कप भी होना है और भारत में ही इसका आयोजन होना है. दोनों टीमें इस सीरीज में एक-दूसरे की कमी और स्ट्रेंथ को परखने का काम करेगी. टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारत का मनोबल ऊंचा है, वहीं अंतिम दो मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया भी उत्साहित है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अबतक के वनडे आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 143 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 80 में कंगारूओं ने जीत हासिल की है और 53 में भारत ने. 10 मैच बेनजीता रहें. आंकड़ों में तो वनडे में ऑस्ट्रेलिया मजबूत नजर आ रही है, मगर भारतीय पिचों पर टीम इंडिया का दबदबा है.

टीम इंडिया जरा संभल के…

टेस्ट सीरीज और वनडे में परिस्थितियां काफी अलग होगी. इसलिए वनडे सीरीज में टीम इंडिया को संभलकर खेलना होगा. सीरीज से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं. वहीं पहले वनडे में कप्तान रोहित भी नहीं रहेंगे. इतना ही नहीं टेस्ट की तरह ज्यादा टर्न वाली पिच भी नहीं होगी, ऐसे में टीम इंडिया को सतर्क रहने की जरूरत है और पिच के मिजाज के हिसाब से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होगी., भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (c), शॉन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लैबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/the-police-showed-readiness-to-punish-the-criminals-and-the-court-also-gave-its-verdict-immediately-read/">अपराधियों

को सजा दिलाने में पुलिस ने दिखाई तत्परता तो कोर्ट ने भी तुरंत सुनाया फैसला, पढ़ें…   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही