Search

 
 
 

इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की दिल्ली में आज पहली बैठक, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

 
Ranchi :  विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) की समन्वय समिति (को-ऑर्डिनेशन कमिटी) की आज बुधवार को नई दिल्ली में पहली बैठक है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर आयोजित बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. सीएम हेमंत सोरेन आज बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे. समन्वय समिति की बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीट शेयरिंग, चुनाव रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी. साथ ही 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र को लेकर भी रणनीति बनायी जायेगी. (पढ़ें, अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-witness-vijay-hansda-even-today-retracted-his-statemen/">अवैध

खनन केस : ईडी का गवाह विजय हांसदा आज भी अपने बयान से मुकरा, कहा-नहीं मिली धमकी)

हेमंत सोरेन के सामने ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना चुनौती

गौरलतब है कि 2019 में हुए झारखंड लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद ) ने मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इसके बावजूद राज्य की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की थी. वहीं झामुमो और एक कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आयी थी. ऐसे में हेमंत सोरेन के सामने ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने की चुनौती है. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/final-result-of-civil-judge-junior-division-will-be-affected-by-hc-order/">HC

ने 35 वर्ष से अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा फॉर्म भरने की दी छूट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही