Search

 
 
 

माहुरी समाज की पहली कार्यकारिणी की हुई बैठक, समाज के उत्थान पर चर्चा

 
Bokaro : माहुरी समाज द्वारा माहुरी महामंडल गिरिडीह की कार्यकारिणी समिति की बैठक चास में संपन्न हुई. बैठक में समाज के उत्थान, सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से नवनिर्वाचित महामंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं गिरिडीह के वर्तमान उपमहापौर प्रकाश सेठ महामंडल के पूर्व अध्यक्ष सुबोध प्रकाश, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, नवयुवक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष संचीत तर्वे एवं सचिव हरिमोहन कंधवे व माहुरी महामंडल समिति के सभी गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे. बैठक का आयोजन चास मंडल के अवधेश प्रसाद गुप्ता द्वारा आयोजित करवाया गया. जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं-पुरुष एवं बुजुर्ग लोग उपस्थित रहे. कार्यकारिणी बैठक में चास बोकारो से आए माहुरी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. जिसमें शशिभूषण प्रसाद, अजीत राम, अजीत सेठ, अजीत गुप्ता, अनूप कुमार, रुद्रा, सुधीर तर्वे, विजय लोहानी, सूरज कुमार, विकास सेठ, नीरज लोहानी, जितेंद्र कुमार, सुनील चरणपहाड़ी समेत महिला समिति से सोनी सेठ, सीमा सेठ,  अनामिका, सुनीति गुप्ता, प्रीति गुप्ता, प्रीति सेठ एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. ­­इसे भी पढ़ें-  घर">https://lagatar.in/ccl-worker-and-wifes-body-found-in-the-courtyard-of-the-house/">घर

के आंगन में मिली सीसीएलकर्मी और पत्नी की लाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही