Search

कीनन स्टेडियम में शुरू हुआ पहला रात्रि वैक्सीनेशन केंद्र, एक दिन में 10 हज़ार लोग भी ऑफलाइन मोड में ले सकते हैं टीका

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के कीनन स्टेडियम में शहर के सबसे बड़े वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया, जहां ऑफलाइन मोड में वैक्सीन दी जाएगी. साथ ही यह राज्य का पहला ऐसा वैक्सीनेशन सेंटर भी है जहां दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक वैक्सीन दी जाएगी. यहां फिलहाल कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज उपलब्ध हैं. इस मेगा वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन उपायुक्त सूरज कुमार ने किया. जिसके बाद उपायुक्त ने वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया. सोमवार को 3000 लोगों के लिए वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज़ दिया जा रहा है. वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन डेस्क, वेरीफिकेशन डेस्क तथा 20 वैक्सीनेशन डोर की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए बाथरूम तथा पीने के पानी की व्यवस्था की गई है. वैक्सीनेशन शुरू होने के पहले ही यहां सोमवार को 200 से 300 लोग कतार में लगे दिखे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/suraj-kumar-300x191.jpg"

alt="" width="300" height="191" />

मजदूरों और ठेला पर काम कर रहे लोगों के लिए रखा गया है रात का समय

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, टाटा स्टील और केअर इंडिया फाउंडेशन के सामूहिक प्रयास के कारण इस महा वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन सम्भव हो सका है. शहर में कई ऐसे लोग हैं जो अब भी टेक्नोलॉजी फ्रेंडली नहीं हैं. उनके लिए ऑनलाइन मोड में स्लॉट बुक कर पाना सम्भव नहीं हो पा रहा था. ऐसे लोगों के लिए शहर में इतने बड़े वैक्सीनेशन सेंटर का आयोजन किया गया. यहां रात 10 बजे तक वैक्सीन दी जायेगी, जिससे शहर में मजदूरी कर रहे लोग या ठेला लगा रहे लोग जो अपने काम की वजह से वैक्सिन नहीं ले पा रहे थे, भी आराम से आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं. अभी सेंटर में सिर्फ कोविशील्ड वैक्सिन ही उपलब्ध है. लोगों के डिमांड के हिसाब से कोवैक्सीन या कोविशील्ड की डोज़ की उपलब्धता कराई जाएगी.

माह के अंत तक योग्य आबादी को लग जायेगी पहली डोज़

उपायुक्त ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर ऑफलाइन वैक्सीनेशन सेंटर लगने से शहर में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की आपाधापी खत्म हो जाएगी. जिसके बाद हम हर जगह ऑफलाइन वैक्सीनेशन सेंटर का आयोजन कर सकते है. वर्तमान में ज़िले के 60 फीसदी की योग्य आबादी को वैक्सीन की पहली डोज़ और उनमें से 25 से 30 फीसदी की आबादी ने दोनों ही डोज़ ले लिया है. ऐसे में लक्ष्य रखा जा रहा है कि महीने के आखिर तक जिले में वैक्सीन के लिए योग्य आबादी को कम से कम वैक्सीन की पहली डोज़ लग जाए. इससे ज़िले को कोरोना की आने वाली तीसरी लहर से कुछ हद तक राहत मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//