Ranchi : राजधानी के किशोरगंज रोड नंबर-1 में स्थित एल. पी. पब्लिक स्कूल में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ने पंछी को दाना-पंछी को पानी पर जन जागरूकता अभियान चलाया. जिसका पहला चरण शुक्रवार को संपन्न हो गया. अभियान में स्कूल के आठवीं, नौंवी और दसवीं के छात्रों ने हिस्सा लिया. जिन्हें मट्टी का बर्तन और दाना दिया गया. ताकि वे पंछियों को खिलाएं. अभियान के माध्यम से छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया. ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने का पानी और दाना मिल सके. जिससे उनके जीवन की रक्षा की जा सके. मनुष्य अपनी सुख-सुविधा के लिये तो हर उपाय करता है, लेकिन तपती गर्मी में बेजुबान पंछियों के पास अपने प्राणों की रक्षा के लिए कुछ नहीं होता. भीषण की गर्मी की वजह से रांची के छोटे बड़े तालाब सूख गये हैं. लगातार वृक्षों की कटाई के कारण भी पक्षियों के घोसले उजड़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें - पुलिस">https://lagatar.in/police-showed-readiness-kidnapped-girl-recovered-safely-in-3-hours-accused-arrested/">पुलिस
ने दिखाई तत्परता, 3 घंटे में अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
CBSE 12वीं की परीक्षा में एंजल्स हाई स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, शत-प्रतिशत छात्र हुए पास [wpse_comments_template]
ने दिखाई तत्परता, 3 घंटे में अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
दाना के पैकेट बच्चों के बीच वितरित किए गए
इस अभियान के जरिए लोगों को जागरुक करने की पहल अनूठी की गयी. स्कूल के बच्चों के बीच 200 मिट्टी के बरतन और दाना के पैकेट का वितरण किया गया. उन्हें बताया गया कि अपने घरों की छत और आंगन पर पानी भर कर रखना चाहिए. साथ ही पक्षियों के खाने के लिए दाना भी दें. ताकि पक्षियों को भटकना ना पड़े. एक ओर प्रकृति की पूजा हो रही है तो दूसरी ओर खिलवाड़ भी हो रहा है. जहां पहले के दिनों में पंछी हमारे घर-आंगन में सुबह शाम चहचहाते रहते थे. वहीं आज उनकी आवाज को लोग तरसते हैं. हमारे बड़े-बुजुर्ग यह भी मानते थे कि पक्षियों के वास से घर परिवार में खुशहाली रहती है. लेकिन अब हालात यह है कि पक्षी बस अब चित्र और किताबों तक सिमटते जा रहे हैं.ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में एल. पी. पब्लिक स्कूल की तरफ से जितेंद्र पाठक और विजय कुमार मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से नवल किशोर सिंह, समरेन्द्र सिंह, श्रवण शर्मा, गौरीशंकर षाड़ंगी, गुरुचरण शाहदेव, बाबागुरु नाथ शाहदेव, द्वेद नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, सोमेश्वर नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-angels-high-school-students-shine-in-cbse-12th-exam-100-pass/">हजारीबाग:CBSE 12वीं की परीक्षा में एंजल्स हाई स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, शत-प्रतिशत छात्र हुए पास [wpse_comments_template]
Leave a Comment