Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: तीन दिवसीय ताइक्वांडो रेफरीशिप सेमिनार का पहला फेज संपन्न

Ranchi: सीफू विश्वजीत ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में एवं रांची ताइक्वांडो एसोसिएशन के तहत हटिया स्थित एनआईएमटी के सभागार में तीन दिवसीय ताइक्वांडो रेफरीशिप सेमिनार का पहला फेज संपन्न हुआ. इस रेफरी शिप सेमिनार में 26 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसे रांची ताइक्वांडो एसोसिएशन के सीनियर कोच एवं महासचिव मास्टर सैयद फारूक इकबाल उर्फ नदीम ने प्रशिक्षित किया. ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आए बदलाव एवं पॉइंट तकनीक के बारे गहरी जानकारी दी. रेफरीशिप सेमिनार के तीसरे फेज में सभी प्रतिभागियों का टेस्ट लिया जायेगा एवं सफल प्रतिभागियों को जिला स्तर का प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए रेफरी और निर्णायक भूमिका निभाने वाले लोगों की जरूरत पड़ती है, ऐसे में यदि ताइक्वांडो के सीनियर खिलाड़ी अपने खेल के साथ-साथ इन तकनीकों के जानकार रहेंगे तो प्रतियोगिता आसानी से कराई जा सकेगी. सेमिनार में भाग देने वाले प्रतिभागियों में लखन उरांव, अशफाक अंसारी, नितेश कुमार, रवि राज, आकाश कुमार, अमित उरांव, ईशान भगत, शशांक, आरित उरांव, कुमकुम कुमारी, खुशी कुमारी, अदिति श्री, अकसाना, वंशिका कुमारी, अंजू कुमारी, एलिना, अरहान आलम, फरहान अख्तर, वेदांत कुमार, देवराम ठाकुर, रोशनी, सृष्टि, अनीशा, चंदन कुमार, संजय महतो शामिल थे. पहले फेज के रेफरीशिप प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में मास्टर सैयद फारूक इकबाल, मास्टर मो शहाबुद्दीन, सीफू विश्वजीत एवं मास्टर इस्माइल अंसारी अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/donald-trump-is-kind-to-another-indian-kash-patel-was-appointed-director-of-the-intelligence-agency-fbi/">एक

और भारतवंशी पर डोनाल्ड ट्रंप मेहरबान, काश पटेल को खुफिया एजेंसी FBI का डायरेक्टर नियुक्त किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही