Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीमा हैदर पर बनी फिल्म कराची टू नोएडा का पहला पोस्टर रिलीज, दो दिन बाद आयेगा गाना

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत आयी सीमा हैदर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी जल्द बड़े पर्दे पर आने वाली है. भरत सिंह के निर्देशन पर बनी फिल्म कराची टू नोएडा का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. 20 अगस्त यानी दो दिन बाद इस फिल्म का पहला गाना चल पड़े हैं हम रिलीज होगा. प्रोड्यूसर अमित जानी ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया है. फायरफॉक्स के बैनर तले बन रही फिल्म में एक्ट्रेस फरहीन फलक सीमा हैदर के किरदार में नजर आने वाली है. (पढ़ें, ACB">https://lagatar.in/acb-arrests-forest-department-clerk-and-computer-operator-for-taking-bribe/">ACB

ने रिश्वत लेने के आरोप में वन विभाग के क्लर्क और कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार)

पोस्टर में तीन लुक में नजर आयी सीमा हैदर

कराची टू नोएडा फिल्म के पोस्टर में सीमा हैदर के तीन लुक दिखाये गये हैं. एक्ट्रेस फरहीन फलक का लुक सीमा हैदर से काफी मिलता जुलता नजर आ रहा है. एक लुक में वो हिजाब में नजर आ रही हैं. दूसरे लुक में सीमा के बाल खुले हैं और चेहरे पर शिकन और परेशानी दिखाई दे रही है. जबकि तीसरे लुक में सीमा हैदर को साड़ी में दिखाया गया है. सिर पर उनके साड़ी का पल्लू है और माथे पर बिंदी है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-hearing-completed-in-hc-on-petition-to-include-ctet-candidates-in-teacher-appointment/">रांची:

शिक्षक नियुक्ति में CTET अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने की याचिका पर HC में सुनवाई पूरी

इस कदर मोहब्बत परवान चढ़ा कि सात समुद्र पार से आयी चार बच्चों की मां सीमा हैदर

गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी बेहद अनोखी है. पाकिस्तान के कराची की सीमा हैदर और राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सचिन मीणा को मोबाइल फोन पर पब्जी गेम खेलते खेलते प्यार हो गया. दोनों की मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ा कि चार बच्चों की मां सीमा हैदर अपना सब कुछ छोड़ कर पाकिस्तान से भारत आ गयी और सचिन के साथ रहने लगी. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद राज से पर्दा उठा तो हंगामा मच गया. इसके बाद सीमा और सचिन कानूनी पचड़े में फंस गये. इसे भी पढ़ें : इंदौर">https://lagatar.in/indore-had-to-intervene-in-dog-fight-security-guard-opened-fire-killed-two-injured-six/">इंदौर

: कुत्तों की लड़ाई में दखल देना पड़ा भारी, सुरक्षा गार्ड ने फायरिंग कर दो की हत्या की, छह घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही