Search

 
 
 

रणबीर की फिल्म रामायण से जटायु का फर्स्ट पोस्टर आउट,लिखा- जब अधर्म ने उड़ान भरी तो साहस...

Lagatar Desk :जिसमे अभिनेता अनूपम खेर ने अपनी आवाज दी है.फिल्म में जटायु का विशेष स्थान है, क्योंकि वह माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना उससे भिड़ जाते हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रणबीर कपूर की स्टारर फिल्म रामायण रिलीज को तैयार है.जो 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म से जटायु का पहला पोस्टर रिलीज किया है. जिसमे जटायु का साहसी और प्रभावशाली रुप देखने को मिल रहा है.

 

जिसमे अभिनेता अनूपम खेर ने अपनी आवाज दी है.फिल्म में जटायु का विशेष स्थान है, क्योंकि वह माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना उससे भिड़ जाते हैं. 

जटायु का फर्स्ट पोस्टर

जटायु का पोस्टर

 

पोस्टर में जटायु के दिव्य और शक्तिशाली रूप को दो अलग-अलग विजुअल्स के जरिए दर्शाया गया है.पोस्टर के एक हिस्से में जटायु का क्लोज-अप चेहरा दिखाया गया है, जिसमें उनकी गहरी, तीखी और दृढ़ नजरें सीधे तौर पर ध्यान खींचती हैं.

 

वहीं दूसरे दृश्य में जटायु को अपने विशाल पंख फैलाए हुए बेहद आक्रामक और शक्तिशाली अंदाज में उड़ते हुए दिखाया गया है.इस शानदार पोस्टर पर मुख्य रूप से द विंग्स ऑफ धर्मा (धर्म के पंख) लिखा हुआ है, जो अधर्म के खिलाफ उनके साहस और अटूट विश्वास को दर्शाता है .साथ ही  मेकर्स ने इसके कैप्शन में लिखा -जब अधर्म ने उड़ान भरी तो साहस उसका सामना करने के लिए खड़ा हुआ. जटायु ने विजय पाने के लिए नहीं, बल्कि सही का साथ देने के लिए युद्ध किया. 

रामायण की स्टार कास्ट 

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. रॉकिंग स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे.वहीं सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे.फिल्म में इन बड़े सितारों की मौजूदगी ने इसे पहले से ही चर्चा का विषय बना दिया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही