Search

 
 
 

रांची जिला के सातों विधासभा क्षेत्र का फर्स्ट रेडमाइजेशन किया गया

 
Ranchi: विधानसभा चुनाव को लेकर रांची जिला के अन्तर्गत तमाड़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके और मांडर विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम और वीवी पैट का फर्स्ट रेंडमाइजेशन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह रांची डीसी वरुण रंजन कि अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में आयोजित रेडमाइजेशन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे. इस दौरान डीईओ लेवल पर स्ट्रांग रूम खोला गया. बता दें कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से बीयू-सीयू और वीवीपैट मशीन विधानसभावार भेजा जायेगा. रेडमाइजेशन के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग-सह-सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, डीआईओ राजीव कुमार एवं संबंधित एआरओ उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -राष्ट्रीय">https://lagatar.in/jharkhands-42-member-team-declared-for-national-junior-athletics-championship/">राष्ट्रीय

जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए झारखंड की 42 सदस्यीय टीम घोषित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही