Search

 
 
 

20 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच, 3 मैचों की होगी सीरीज

 
Mohali: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर को टी-20 सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जाएगा. मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम करीब 6 साल के बाद एक दूसरे के खिलाफ टी20 मुकाबला खेलने उतरेगी. इस सीरीज से पहले इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच आखिरी बार 27 मार्च 2016 को टी20 मुकाबला खेला गया था. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-crpf-jawan-injured-in-encounter-with-maoists-in-chatra-several-naxalites-shot/">BREAKING

: चतरा में माओवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान घायल, कई नक्सलियों को लगी गोली

वर्ल्ड कप से पहले खुद को आजमाने का मौका

मोहाली इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अबतक तीन इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें भारत ने तीनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. भारत के लिए यह स्टेडियम इस लिहाज से काफी लकी माना जाता है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर भारत अपने इस रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगी. आपको बता दें कि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. इसे भी पढ़ें-मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-congressmen-supported-former-chief-minister-madhu-kodas-statement-regarding-khatian/">मझगांव

: कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खतियान संबंधी बयान का किया समर्थन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/AAAA-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

शमी की जगह उमेश यादव टीम में

कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद शमी (की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल कर लिया गया है. वह रविवार सुबह 7 बजे चंडीगढ़ भी पहुंच गए हैं. वह एयरपोर्ट से सीधे टीम होटल पहुंचे. टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं. जितनी तेजी से शमी की जगह उमेश को टीम में चुना गया और वह चंडीगढ़ पहुंचे हैं, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उमेश का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में खेलना लगभग तय है. अगर ऐसा होता है तो उमेश पूरे 43 महीने बाद T20I में नजर आएंगे. इससे पहले वह आखिरी बार फरवरी 2019 में T20I खेले थे. यह मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही