Search

 
 
 

ऑस्‍ट्रेल‍ि‍या के साथ पहला टी-20 कल, किसको म‍िलेगा मौका-पंत या कार्तिक…

 
Sports Desk :  टी-20 वर्ल्‍ड कप से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज़ खेलने जा रही है. सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाना है. इस मैच को लेकर टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है. हालांक‍ि प्‍लेइंग इलेवन को लेकर असमंजस की स्‍थ‍िति‍ है. ऐन वक्‍त पर मो. शमी के सीरीज से बाहर होने के कारण प्‍लेइंग इलेवन पर सबकी नजर रहेगी. शमी की जगह टीम में शामिल उमेश यादव को मौका म‍िलना मुश्किल लग रहा है. टीम इंडिया पहले से ही 4 बॉलरों के साथ जाने की तैयारी में है. ऐसे में टीम में उमेश को शामिल करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. साथ ही द‍िनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में क‍िसको मौका द‍िया जाए, इसपर भी मंथन चल रहा है. हालांक‍ि टी-20 में वर्तमान प्रदर्शन को देखें तो पंत की टीम में जगह नहीं बनती द‍िख रही है, मगर बतौर बाएं हाथ के बल्लेबाज उन्हें मौका मिल सकता है. कप्‍तान रोहित शर्मा 7+4 या 6+5 का फॉर्मूला अपनाते हैं, इसपर भी काफी कुछ निर्भर करेगा. अगर 7+4 के साथ जाते हैं तो पांड्या को पूरे 4 ओवर गेंदबाजी करनी होगी. इसे भी पढ़ें- टी-20">https://lagatar.in/team-india-will-leave-for-t20-world-cup-on-october-6-4-reserve-players-will-also-go-along/">टी-20

वर्ल्ड कप के लिए 6 अक्टूबर को रवाना होगी टीम इंडिया, 4 रिजर्व प्लेयर भी जाएंगे साथ
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई टीम: शॉन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नैथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनिएल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम जैंपा

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज़

  • पहला टी-20: 20 सितंबर, मोहाली
  • दूसरा टी-20: 23 सितंबर, नागपुर
  • तीसरा टी-20: 25 सितंबर, हैदराबाद
इसे भी पढ़ें- अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-kumar-arrest-case-ed-interrogates-vishnu-agarwal/">अधिवक्ता

राजीव कुमार गिरफ्तारी मामला : ईडी ने विष्णु अग्रवाल से की पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही