Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पहले सीओ ने बालू ढुलाया, फिर हो गया गाड़ी जब्त, पूरे पर‍िवार के साथ आत्‍मदाह करने सीएम आवास पहुंचा पीड़‍ित (video)

Ranchi : पलामू के पड़वा प्रखंड के झड़ी गांव निवासी मुन्ना प्रसाद मंगलवार को  मुख्यमंत्री आवास आत्मदाह करने पहुंच गए. वह अपने बीवी-बच्‍चों और भाई के साथ यहां पहुंचे थे, मगर वह कुछ करते इससे पहले ही गोंदा थाना की पुल‍िस ने उन्‍हें ह‍िरासत में ले ल‍िया. पीड़ित मुन्ना प्रसाद ने बताया कि सीओ चंद्रदेव प्रसाद ने हमसे कहा क‍ि सरकारी काम में बालू की जरूरत है. जिस पर हमने मना कर द‍िया और कहा कि सरकारी कार्य का बालू अगर हम उठाते हैं तो दिक्कत होगी, लेकिन बावजूद इसके सीओ सह बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने हमें बालू उठाने की इजाजत दे दी. कहा क‍ि बस मंथली का 5000 देना है. 16 जनवरी को हमने 5 हजार रुपये भी दे द‍िया. इसे भी पढ़ें : कृषि">https://lagatar.in/businessmen-across-the-state-will-keep-shops-and-establishments-closed-on-wednesday-in-protest-against-agricultural-tax/">कृषि

कर के विरोध में बुधवार को दुकान- प्रतिष्ठान बंद रखेंगे राज्य भर के व्यवसायी
आगे मुन्ना प्रसाद ने बताया कि सीओ साहब के कहने पर हमने सरकारी काम जो कि गुच्ची लांबी में कर्बला का काम चल रहा है, वहां 8 से 10 दिन बालू दिया. इसी बीच सोमवार की रात 1:00 बजे हमारी गाड़ी को जब्‍त कर लिया गया और हमें जेल भेजने की धमकी दी. मेरा क्‍या कुसूर है. हम मुख्यमंत्री आवास न्याय की गुहार लेकर आए हैं. मुख्यमंत्री हमें न्याय दिलाएं, नहीं तो हम यहीं आत्मदाह करके जान दे देंगे. वहीं मुन्ना की पत्नी पूजा प्रसाद गुप्ता ने बताया क‍ि हमारे पति को फंसाया गया है. गाड़ी मंगवाया गया फोन करके और उसके बावजूद गाड़ी को जब्‍त कर लिया गया. अब हम मुख्यमंत्री से न्याय के लिए आए हैं. हमारी गाड़ी थाना से छोड़ा जाए, जिससे हमारा घर चल पाए, नहीं तो हम साथ में ही यहीं आत्मदाह कर लेंगे. https://youtu.be/Q_GCKKWPyzA

 

क्‍या बोले सीओ

जब हमने सीओ सह बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद से बात की और पूछा क‍ि 5 हजार रुपये देकर बालू ढुलाई की बात में कितनी सत्यता है. तो उन्‍होंने कहा क‍ि आरोप बेबुन‍ियाद है ताक‍ि उनकी गाड़ी छोड़ दी जाए. यह राजनीतिक मसला है. हमने बालू ढोने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया. कोई पदाधिकारी बालू ढोने की इजाजत नहीं देता है. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-attacked-cm-rajeev-ranjan-said-stop-making-boka-remove-advocate-general/">JMM

विधायक लोबिन का CM और राजीव रंजन पर हमला, कहा – बोका बनाना बंद करें, महाधिवक्ता को हटाएं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही