Search

 
 
 

डीएवी बरकाकाना में बालकों के लिए पहली बार मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

 
Ramgarh : डीएवी बरकाकाना में वरीय वर्ग के बालकों के लिए पहली बार मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें वर्ग नवम से बारहवीं तक के छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था. ऐसा लगा कि बच्चे पारंपरिक सोंच को छोड़कर कला की भावना से प्रेरित होकर अपने सर्वांगिण विकास का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते. इस प्रतियोगिता में 142 लड़कों ने भाग लिया और स्वयं के हाथ पर मेंहदी लगाई जो एक चुनौतिपूर्ण कार्य होता है. उनकी प्रस्तुति को देखकर ऐसा लगा कि किसी पेशेवर व्यक्ति ने अपने कार्य को संपादित किया है.

प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

वर्ग दशम के रौनक को पहला, आयुष गौरव को द्वितीय, वर्ग दशम के ही आदित्य मोदी एवं वर्ग बारहवीं के हर्ष कुमार को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह ने कहा कि हमारा विद्यालय सह शिक्षा वाला विद्यालय है. ऐसे में हमारा उद्देश्य है कि बालक एवं बालिकाओं का समन्वित विकास हो. इसी को देखते हुए हमने लड़कों की मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित करवाई, जिसमें बच्चों का उत्साह देखते बना. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही