Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में पहली से सातवीं की परीक्षा हो गई, परिणाम 30 को

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : सरकारी स्कूलों की कक्षा एक से सातवीं तक की परीक्षा 15 जून को समाप्त हो गई. 21 जून से कॉपियों का मूल्यांकन होगा. इसे 25 जून तक पूरा करना है. 30 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रबला खेस ने इस संबंध में  सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र को निर्देश जारी किया है. जिले के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में कक्षा एक से सातवीं तक के बच्चों की एसए वन एवं एसए टू की परीक्षा जारी है. परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संकुल स्तर पर किया जाना है. एक संकुल के सभी विद्यालयों की उत्तर पुस्तिका की जांच दूसरे नजदीकी संकुल में की जाएगी. मूल्यांकन कार्य प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा. 30 जून को अभिभावकों की संगोष्ठी आयोजित कर परीक्षा का परिणाम जारी होगा. शिक्षकों द्वारा ई- विद्यावाहिनी में उपलब्ध रिपोर्ट कार्ड को ऑनलाइन भरा जाएगा. प्रखंड कार्यालय को सभी बच्चों का डाटा एक्सेलशीट में भरकर 30 जुलाई तक जिला कार्यालय को सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराना है. इसके लिए स्कूल को संकलन एप्प उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें शिक्षक सीधे एंट्री करेंगे. एप्प के माध्यम से ही बच्चों को डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करायी जाने वाली राशि के लिए डाटा जैसे आधार संख्या, बैंक का नाम, खाता संख्या आदि की एंट्री करायी जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-in-dhanbad-old-market-chamber-member-expelled-case-against-president/">धनबाद

पुराना बाज़ार चैम्बर में घमासान :  सदस्य निष्कासित, अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही